{"_id":"d9f6b488622ff5b5151098288698a64e","slug":"two-theif-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड नंबर दो में चोरी करते समय लोगों को देखकर सामान छोड़ भागे दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान विक्की निवासी बरेली और मेघनाथ सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपी युवकों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एडिशनल एसएचओ महेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस को बुधवार सुबह वार्ड दो में कार के समीप एक बैग मिला था। शातिरों ने चोरी का सामान भागते समय कार के नीचे फेंक दिया था। इसमें तीन पर्स, छह पैन ड्राइव, एक कार स्टीरियो, एक डाटा केबल, एक जैकेट, एक सामान से भरा बैग और कुछ चाबियां बरामद हुई थीं। अतिरिक्त थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन