फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two leopards found dead Hanoh and Patlander

हनोह और पटलांदर में मृत मिले दो तेंदुए

Thu, 05 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू, सुजानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू, सुजानपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two leopards found dead Hanoh and Patlander
leopard - फोटो : DEMO Pics

हमीरपुर के हनोह और पटलांदर में दो तेंदुए मृत मिले हैं। पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर दोनों तेंदुओं के शव कब्जे में लिए। दोनों को वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कर जला दिया। स्माइल (12) और रंक राज (15) निवासी हनोह अपने खेतों की तरफ घास लाने जा रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में उन्होंने तेंदुए को कैंथ की टहनियों में फंसा देखा। डर के मारे दोनों बच्चे घर भाग गए और परिजनों को सारी बात बताई। परिजन शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोग भी वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों ने तेंदुए को पेड़ पर मृत पाया। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग और पुलिस विभाग को दी।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच तेंदुए को कब्जे में ले लिया। एक तेंदुए की उम्र तीन साल और लंबाई करीब पांच फीट है। थाना धमड़ियाणा के गांव थाना में घास में एक और तेंदुए का शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पाया गया है कि तेंदुए की मौत ठंड के कारण हुई है। वन अधिकारी प्यारे लाल और एएसआई जाहू जगवीर सिंह का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को कब्जे में लिया। वन रक्षक सुजानपुर अर्चना शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत ठंड से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed