{"_id":"5853ea3c4f1c1ba17164a2cd","slug":"two-caught-with-solar-light-batteries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट की बैटरी चुराने के आरोपी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाइट की बैटरी चुराने के आरोपी धरे
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर पुलिस ने सोलर लाइट की बैट्री चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से चुराई बैट्री बरामद कर ली है। कुलवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी अणु खुर्द हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपने घर के आंगन में सोलर बैट्री लगाई है।
विज्ञापन
15 दिसंबर को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे दो लड़कों ने उनकी सोलर लाइट की बैट्री चोरी कर ली है। कुलवीर ने कहा कि वारदात के समय उनकी वृद्ध मां घर पर थी। उनकी मां ने देखा कि दो लड़के बैट्री से छेड़छाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की बैट्री भी बरामद कर ली है। दोनों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
एएसपी शिव कुमार शर्मा ने पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।