{"_id":"580b9fc24f1c1b9f1b706231","slug":"trala-hit-scooter-driver-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला ने रौंदा स्कूट सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला ने रौंदा स्कूट सवार, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर थाना के सामने एक ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। इसमें स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक एक स्कूटर सवार बड़सर से मैहरे की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे ट्राला चालक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि स्कूटर सवार अकेला था ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्कूटर नंबर के आधार पर मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है। ट्राला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।