{"_id":"5824775f4f1c1bf47eb3a30f","slug":"touth-dead-while-felling-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसौल में पेड़ से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसौल में पेड़ से गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपड़ा पंचायत के हसौल में एक 23 वर्षीय युवक की पेड़ की टहनियां काटते समय गिरकर मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे नादौन अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अश्वनी उर्फ सन्नी (23) अपने पिता सुरेंद्र कुमार के साथ पेड़ काटने के पुश्तैनी पेशे में हाथ बंटा रहा था। ठेहड़ा गांव निवासी अश्वनी कुमार वीरवार सुबह करीब नौ बजे के हसौल में एक पेड़ पर अपने साथी पवन के साथ पेड़ काट रहा था।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार रस्सी से पेड़ की आधी कटी टहनी को नीचे गिराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अश्वनी का पांव फिसला और नीचे आ गिरा। सुरेंद्र ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने गंभीर रूप से घायल अश्वनी को उठाकर नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान रमेश चंद, ग्रामीण रविंद्र पाल, सुरेश, रवि आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि हादसा ज्वालामुखी क्षेत्र में हुआ है। ज्वालामुखी पुलिस को मामला सौंप दिया है।