{"_id":"57af2a7a4f1c1b502dee447e","slug":"snake-who-stung-child-killed-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नादौन की बेला पंचायत में छह वर्षीय बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को लोगों ने मार डाला। मृतक बच्चे के पिता की समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती तो सांप एक और व्यक्ति को काट सकता था।
विज्ञापन
बेला पंचायत का छह वर्षीय बालक सुमित पुत्र विनोद कुमार अपनी दादी के साथ सोया था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उसे जहरीले सांप ने काट लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही सुमित ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौटे तो रात के समय मृतक के पिता की अचानक कमरे में सांप पर नजर गई।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने शोर मचाया जिसे सुन ग्रामीण कमरे में पहुंचे और उन्होंने सांप को मार डाला। पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि लोगों ने बच्चे को काटने वाले जहरीले सांप को मार डाला है।