फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shop on fire, 1 lakh property burnt

दुकान में भड़की आग, एक लाख का नुकसान

Sun, 22 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, अवाहदेवी Updated Sun, 22 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shop on fire, 1 lakh property burnt
आग। - फोटो : ANI

पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बगवाड़ा में देर रात एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


सोनी कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी बगवाड़ा ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज करवाई है कि बगवाड़ा में वह चाय की दुकान करता है। रोजाना की तरह शनिवार शाम साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर पास ही स्थित अपने घर चला गया।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे उसे धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद वह उठा और बाहर आया तो उसकी दुकान से धुआं निकल रहा था। दुकान से धुआं उठता देख उसने शोर मचाया और चाबी लेकर दुकान की तरफ भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजन और पड़ोसी भी दुकान की तरफ भागे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में भरने के लिए रखे सिलेंडर की 25 उपभोक्ताओं की घरेलू गैस की पासबुक और साढ़े 17 हजार रुपये जल गए।


इसके अलावा दुकान का काउंटर, मिठाइयां और गैस चूल्हा भी जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान एडवोकेट संजीव कुमार, उपप्रधान अमर नाथ और वार्ड सदस्य लाल सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।

चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed