फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Second youth injured in migrant's attack with axe at Hamirpur dead

कुल्हाड़ी से काटे दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Fri, 25 Mar 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Second youth injured in migrant's attack with axe at Hamirpur dead
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।

पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत जोलसप्पड़ में प्रवासी युवकों के कुल्हाड़ी से किए हमले के दूसरे घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। होली की पूर्व संध्या पर गंभीर हालत में दूसरे गंभीर युवक को हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन घायल ने ऊना के बंगाणा में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों की हत्या के आरोप में नौ प्रवासी युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों मृतक युवक रिश्ते में मामा-भांजा हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे रंगस क्षेत्र के छह युवक रिंकू, अश्वनी, पंकज, संजय, सुभाष और विक्की गांव के पास खेत में बैठे थे। इस दौरान यहां से तीन नेपाली युवक संतोष, काला और करण निकले।
विज्ञापन


इस दौरान रिंकू ने नेपाली युवकों से पूछा कि वे इतनी रात कहां से आ रहे हैं जिसके बाद उनमें कहासुनी हो गई। इस दौरान विक्की और सुभाष वहां से अपने घर चले गए जबकि तीन नेपाली युवकों में से काला नाम का युवक अपनी झुग्गी में चला गया। कहासुनी की जानकारी उसने अन्य साथियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झुग्गी से अन्य छह नेपाली युवक राम कुमार, पंचराम, पूर्ण, विजय, राजेश और हरी प्रसाद कुल्हाड़ी और डंडे लेकर काला के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डंडों व कुल्हाड़ियों से रिंकू और अश्वनी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पंकज और संजय गांव की तरफ भाग गए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, रिंकू और अश्वनी को लहूलुहान हो चुके थे। ग्रामीणों ने सभी नेपाली युवकों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लहूलुहान युवकों को हमीरपुर के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल अश्वनी को क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन पीजीआई ले जाते समय बंगाणा में अश्वनी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।


वहीं, सभी नौ प्रवासी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में मारे गए युवक हमीरपुर के एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed