{"_id":"58cec88f4f1c1be7431a1a93","slug":"scooty-collides-with-truck-rider-deat-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत इंद्रपाल चौक में एक स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
संत राम (65) निवासी वार्ड नंबर-1 नादौन स्कूटी पर सवार होकर ज्वालाजी रोड की तरफ से आया। जैसे ही वह कस्बे के इंद्रपाल चौक पर पहुंचा तो उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान स्कूटी होशियारपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में संतराम ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हालांकि ट्रक चालक ने ट्रक की ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान संतराम का सिर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन
सिर पर ट्रक का टायर चढ़ने से ट्रक को जेक लगाने के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।