{"_id":"20ab3c740cd27e83cd2704b9b221d169","slug":"school-lecturer-threat-principal-on-phone-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को फोन कर प्रवक्ता ने प्रिंसिपल को धमकाया, गालियां बकीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को फोन कर प्रवक्ता ने प्रिंसिपल को धमकाया, गालियां बकीं
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल नादौन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के एक स्कूल प्रवक्ता पर हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप लगा है। स्कूल प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि आठ फरवरी को रावमापा रैल के एक प्रवक्ता ने उन्हें आधी रात को मोबाइल पर फोन किया। प्रवक्ता ने उन्हें फोन पर धमकियां दीं हैं। इसके अलावा स्कूल प्रवक्ता पर फोन पर गालियां देने और बदतमीजी के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल प्रवक्ता के इस फोन से उन्हें मानसिक ठेस पहुंची है। वहीं, अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह सारा विवाद स्कूल प्रवक्ता के ट्रांसफर के कारण सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैल स्कूल के प्रवक्ता का चंबा जिला के एक स्कूल के लिए ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता को ऐसा लगा कि उनकी ट्रांसफर में हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल का हाथ है। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसने हमीरपुर स्कूल के प्रिंसिपल को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। स्कूल प्रवक्ता ने एक सहयोगी प्रवक्ता को मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत की।
रावमापा बाल हमीरपुर के प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में रैल स्कूल के एक प्रवक्ता के खिलाफ धमकाने और गालियां देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना हमीरपुर
मेरे फोन का प्रयोग आधी रात को सहयोगी स्कूल प्रवक्ता ने किया था। स्कूल प्रिंसिपल से उनकी क्या बात हुई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उनका ट्रांसफर चंबा जिले के लिए हुआ है, जो अंडर ट्रायल है।
- संजीव ठाकुर, स्कूल प्रवक्ता, रावामापा रैल