फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School bus rolls down the gorge, 25 injured

बिझड़ी में स्कूल बस पलटी, 25 बच्चे घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी Updated Sat, 25 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
School bus rolls down the gorge, 25 injured
school bus accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत बघेड़ गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 25 बच्चों के अलावा एक महिला टीचर और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बिझड़ी में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


निजी स्कूल की बस शनिवार शाम बिझड़ी से डुडार मंगनोटी होते हुए नैन रप्पड़ बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बघेड़ में बच्चों को उतारने के बाद कुछ ही दूरी एक सरकारी बस को पास देते समय स्कूल बस अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर नीचे पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बिझड़ी पहुंचाया गया। सभी बच्चों, टीचर और चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसके चलते सभी घायलों को पीएचसी में ही उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस आईडी लखनपाल भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल बच्चों का कुशलक्षेम पूछा। प्रशासन ने घायलों को 5-5 हजार रुपये फौरी राहत दी है। डीएसपी बड़सर अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।


घायलों की सूची

अनामिका (3), आयूष (6), आरव (3), अर्श (10), रमन (9), नंदिनी (11), आकर्ष (11), अरुण (11), ढालिया (14), लक्ष्य (12), अवंतिका (10), संकेत (10), अंश (3), मधुबाला (9), आजेंद्र (3), शिवानी (5), मिठ्ठू (4), कनिका (7), आदित्य (10), अन्नया (13), आदित्य कुमार (13), सानिया (6), सुकन्या (13), अंतरिक्ष (14), अर्नव (11) टीचर अंजना (30) और चालक सुरेश कुमार (38)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed