{"_id":"56f03df94f1c1b3718f14e10","slug":"quarrel-with-nabour","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के अंर्तगत एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज करने और उसके पति से मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आशा देवी निवासी कसबाड़ ने शिकायत में बताया कि सोमवार को वह पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला जा रही थी। गांव का रमेश चंद आया और रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसका पति वहां आ गया। रमेश चंद और उसके भाई हरी चंद ने उसके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन