{"_id":"58a09a9b4f1c1b5f37d84143","slug":"police-clueless-on-10th-day-thieves-on-the-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
bilaspur theft
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये की मोबाइल चोरी के दो आरोपियों का नादौन पुलिस दसवें दिन भी पता नहीं लगा पाई। पकड़े गए दो आरोपी दोबारा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। दो फरार आरोपियों की धरपकड़ को उत्तर प्रदेश गईं टीमें अब तक खाली हाथ हैं।
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल फोन की खेप के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक ट्रक को भी कब्जे में लिया है। इस ट्रक में चोरों ने सोलन, बिलासपुर, रंगस और नादौन कस्बे में स्थित मोबाइल की दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
वारदात में शामिल चार आरोपियों में से मोहम्मद राशिद(32) और मुन्नू (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। पांच दिन के बाद आरोपी वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
यहां दोनों को दोबारा पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों आरोपियों को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं।