{"_id":"571b704a4f1c1bb41b8b45b2","slug":"person-dead-after-consuming-poison-at-didveen-tikker","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिडवीं टिक्कर में व्यक्ति ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिडवीं टिक्कर में व्यक्ति ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, डिडवीं टिक्कर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जहर निगल कर सुसाइड।
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहनवीं में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर इहलीला समाप्त कर ली। व्यक्ति के जहर खाने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति ने कुणाह खड्ड के पास स्थित पुल पर जहरीला पदार्थ खाया।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। सुनील कुमार (42) निवासी बढ़ार ने डिडवीं टिक्कर के पास कुणाह खड्ड पर बने पुलिस पर जहर खा लिया। इसके चलते सुनील कुमार पुल पर ही गिर गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उन्हें पुल के पास पड़ा देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना सदर में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहर खाने के कारणों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।