{"_id":"5762eccb4f1c1bca3811be25","slug":"murder-case-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया चाचा का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया चाचा का मर्डर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर पुलिस ने नगर पंचायत भोटा में 13 जून को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे और दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मर्डर के बाद अपनी तरफ से कोई सबूत नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन
मृतक का चेहरा भी बुरी तरह से जला दिया था, ताकि पहचान न हो सके। लेकिन बाजू पर बनाए टैटू से मृतक की पहचान हो गई। टैटू पर मृतक का नाम प्रेम राज और निवासी रामपुर लिखा था।
विज्ञापन
इस तर तुरंत एक्शन लेते हुए हमीरपुर पुलिस ने यूपी के रामपुर में पुलिस को सूचना दी कि किसी निवासी प्रेमराज का शव हिमाचल के हमीरपुर जिले में मिला है और इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
इसके बाद यूपी पुलिस ने मृतक के संबंधियों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई और मृतक की पहचान प्रेम राज (50) पुत्र झामन निवासी वीपीओ मढकर तहसील और पुलिस स्टेशन शाहबाद जिला रामपुर यूपी के तौर पर की गई। प्रेमराज अविवाहित था तथा अपने भतीजे कर्ण सिंह पुत्र परमेश्वरी निवासी मधकर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल के ऊना जिला में रहता था।
कर्ण सिंह का दोस्त वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी नागरजूना, बदायूं यूपी भी पंजाब के होशियारपुर में रहता है। 9 और 10 जून को कर्ण सिंह अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर शाहतलाई में घूमने आया था। इस दौरान कर्ण सिंह को मोबाइल फोन पर पत्नी का फोन आया कि चाचा प्रेम राज जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा है। फोन आने के बाद कर्ण सिंह अपने दोस्त के साथ वापस ऊना पहुंचा और चाचा प्रेम राज को थप्पड़ रसीद कर दिए।
12 जून को वह चाचा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर हमीरपुर के भोटा ले आए। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत टियाले दा घाट नाले में दोनों ने चाचा की हत्या कर दी। इसके बाद चाचा के कपड़े उतारे और अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया। मृतक की पहचान न हो, इसके लिए कपड़े से चेहरे को जला दिया। कर्ण ने पत्थर से प्रेमराज के सिर और पैरों में कीले ठोंक दीं। कीलें ठोंकने के पीछे उन्होंने अविवाहित व्यक्ति के मरने के बाद भूत पिशाच से बचने का तर्क दिया है।
उधर, एडिशनल एसपी हमीरपुर डा. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।