{"_id":"580ba3434f1c1b726b7069c6","slug":"land-matter-for-beatan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना के अंतर्गत दबसाई में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रीता कुमारी पत्नी सरवन सिंह गांव दबसाई, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 अक्तूबर को उसने अपनी भूमि की निशानदेही रखी थी। इसमें सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार को निशानदेही के लिए लगाया था जो नायब तहसीलदार व पटवारी हल्का निशानदेही देने के लिए करीब 11 बजे मौका पर आए और निशानदेही की। इस दौरान उन्होंने वन्ने लगा दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उसका जेठ नत्थू राम भी मौजूद था। शाम करीब 4 बजे रोहली राम और उसके परिवार के अन्य सदस्य वहां आए और विभाग द्वारा गाड़े हुये वन्ने उखाड़ दिए। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो रोहली राम और उसके परिवार के सदस्यों ने इसके व इसके जेठ नत्थू राम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे और इसके जेठ को चोटें आई हैं। पुलिस ने रीता कुमारी की शिकायत के आधार पर मामला दजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।