फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lady steno on remand

महिला स्टेनो तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजी

Tue, 30 May 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 30 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई आरोपी महिला स्टेनो को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महिला को मंगलवार को कोर्ट नंबर तीन, हमीरपुर में पेश किया गया। इससे पहले महिला को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन


  शुक्रवार सुबह आरटीओ कार्यालय हमीरपुर में स्टेनो के पर नियुक्त सुनीता नड्डा को विजिलेंस की टीम ने 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी स्टेनो को विजिलेंस की टीम गिरफ्तार कर ले गई, लेकिन कुछ घंटे बाद ही आरोपी महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते आरोपी महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज की गई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को आरोपी महिला को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
  उधर, विजिलेंस विभाग के एएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि न्यायालय ने महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महिला पहली जून को कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed