फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lab attantant commited sucide

लंबलू में फंदे पर झूला लैब अटेंडेंट

Tue, 22 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत लंबलू में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेसरी राम (56) पुत्र बसंत राम निवासी जुकेल डाकघर नवाई तहसील सरकाघाट जिला मंडी आईटीआई लंबलू में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। बेसरी राम अपने बेटे अजीत सिंह के साथ लंबलू में सुशील कुमार के घर में किराये पर रहता था। अजीत कुमार आईटीआई लंबलू में प्रशिक्षण ले रहा है। आइटीआई से छुट्टी के बाद अजीत कुमार घर चला गया, जबकि बेसरी राम किराये के कमरे में ही रहा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अजीत कुमार लंबलू में स्थित अपने किराये के कमरे में पहुंचा तो देखा कि कमरे के बाहर गैलरी में उसके पिता बेसरी राम ने छत पर लगे कुंडे से फंदा लगा लिया है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।   उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed