{"_id":"56f03d474f1c1bb518f14d64","slug":"jewerllery-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूह में घर से गहने ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूह में घर से गहने ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत टूह में चोर एक घर से करीब 96 हजार रुपये के गहने ले उड़े हैं। वारदात के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पत्नी देशराज ने बताया कि वह पट्टा स्कूल में कार्यरत है। वह डिडवीं टिक्कर में किराये के मकान में रहती है। पति देशराज शिमला में कार्यरत है। घर पर कोई नहीं रहता है। रविवार को निर्मला देवी घर पहुंची तो अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी में रखे करीब 96 हजार रुपये के गहने गायब थे। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन