फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   harrasment case in hamirpur

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 13 Jan 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 13 Jan 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
harrasment case in hamirpur
पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत मतलाणा में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अंजना देवी (29) पत्नी कपिल देव निवासी मतलाणा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2008 में उसकी शादी कपिल देव से हुई।
विज्ञापन


उसकी चार बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी आठ साल की है। उसका बेटा न होने पर पति और सास अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इस बारे में उसने मायके वालों को बताया। अंजना का भाई राजेश कुमार और पिता कांशी राम उसके ससुराल पहुंच गए।

यहां ससुरालियों ने उनके साथ भी गाली गलौज किया। मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता के भाई और पिता ने अंजना के ससुरालियों के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत की है।


पीड़िता अंजना ने भी अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने अंजना की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed