{"_id":"585039d34f1c1b686f64a95a","slug":"hanging-selsman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन ने फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सुजानपुर में एक दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी बटाला, पंजाब के रूप में हुई है। युवक सुजानपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान पर पिछले डेढ़ वर्ष से काम करता था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुजानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह सुजानपुर बाजार में कपड़े की दुकान करता है। उनकी दुकान पर बीते डेढ़ साल से पंजाब का युवक लखविंद्र सिंह काम करता था। कश्मीर सिंह ने रहने के लिए कमरा भी उपलब्ध करवाया हुआ था। लखविंद्र सिंह रोजाना सुबह दुकान पर काम करने आता था, लेकिन मंगलवार सुबह जब 11 बजे तक वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल फोन भी नहीं उठाने पर कश्मीर सिंह घर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इस पर कश्मीर सिंह ने पुलिस और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार को फोन पर मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला तो भीतर लखविंद्र सिंह का शव घर की छत्त से लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ सुरेंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन