फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girl raped, accused arrested at Bhoranj

लड़की से दुराचार के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Girl raped, accused arrested at Bhoranj
rape - फोटो : demo pic

धमरोल क्षेत्र की एक लड़की ने एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 17 वर्षीय लड़की का मेडिकल करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लड़की ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए कि रविवार रात वह घर पर अकेली थी। परिजन रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी संजीव कुमार (34) निवासी गांव दयारीघाट जिला शिमला उसके कमरे में आ धमका और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


लड़की के चिल्लाने पर उसकी चाची और ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार सुबह लड़की के अभिभावक घर पहुंचे और बेटी को लेकर थाने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी के बीच पिछले दो महीने से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। रविवार रात लड़की को घर में अकेला देख आरोपी उसके घर में आ धमका।

भोरंज थाना प्रभारी एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed