फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR registered against society secretary in emebezzlement of lakhs of rupees

लाखों की गड़बड़ी मामले में सचिव पर केस

Wed, 24 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 24 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against society secretary in emebezzlement of lakhs of rupees
scam Logo - फोटो : google

बल्यूट कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के सचिव पर लाखों रुपये की गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सहकारी सभाएं हमीरपुर के सहायक पंजीयक की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


सहकारी सभाएं हमीरपुर के सहायक पंजीयक रोशन लाल खजूरिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि पृथी राज पुत्र ज्ञान चंद निवासी बल्यूट, हमीरपुर बल्यूट कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित में सचिव के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2014-15 के अंकेक्षण के दौरान विशेष प्रतिवेदना में यह बात सामने आई कि वर्तमान सचिव पृथीराज एवं प्रबंधक कमेटी ने एक करोड़ 9 लाख 28 हजार 504 रुपये का ऋण अवैध ढंग से बांट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि इसमें से 68 लाख 22 हजार 486 रुपये की वसूली हो चुकी है लेकिन बकाया राशि 64 लाख 18 हजार 547 रुपये की वसूली हिप्र सहकारी सभाएं ने कार्रवाई को 25 अप्रैल को पेशी रखी थी लेकिन पेशी में पृथी राज मौजूद नहीं हुआ।

कार्यालय को यह जानकारी मिली कि पृथी राज परिवार सहित घर से भाग गया है। विभाग को आशंका है कि इस राशि के अलावा उसने सभा की बहुत सी धन राशि का गबन कर रखा है।


पुलिस ने सहायक पंजीयक की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने पंजीयक सहायक की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed