{"_id":"56ffc43f4f1c1bd872f00109","slug":"dsp-to-investigate-issue-of-lathicharge-upon-handicap-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियां भांजने मामले की डीएसपी करेंगे जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियां भांजने मामले की डीएसपी करेंगे जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Sat, 02 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग समेत दो दुकानदारों पर लाठियां भांजने के मामले की जांच शुरू हो गई है। डीएसपी बड़सर को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने डीएसपी को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने कहा कि मारपीट के मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 150 होमगार्ड और 80 पुलिस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
हालांकि, वीरवार रात मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों पर दो दुकानदारों पर लाठियां भांजने की शिकायत सामने आई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में ऑनलाइन शिकायत कर दी। साथ ही, एक ज्ञापन एसडीएम बड़सर भी सौंपा।
विज्ञापन
पीड़ितों ने प्रदेश सरकार से मामले की जांच कर आरोपी पुलिस जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि करीब पांच छह पुलिसकर्मियों ने शराब पी हुई थी।
मारपीट मामले की ऑनलाइन शिकायत मिली है। डीएसपी बड़सर को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शिव कुमार, एएसपी, हमीरपुर
डीएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दोनों पक्षों से शीघ्र पूछताछ होगी। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- राजेंद्र जसवाल, डीएसपी, बड़सर