फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car hits bike, two persons injured

कार की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

Sun, 10 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू Updated Sun, 10 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike, two persons injured
दुर्घटना - फोटो : demo pics

पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत सुलगावन के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई है। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक उपचार के लिए दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में कार चालक को भी बाजू में चोट लगी है।

विज्ञापन


बाइक चालक महेंद्र पाल और उसका साथी तरलोचन सिंह निवासी होशियारपुर बाइक पर सवार होकर रिवालसर से पंजाब वापस जा रहे थे। सुलगवान के पास एक कार ने गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दोनों को स्थानीय अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है, जबकि कार चालक नोवांग तैंपो निवासी धर्मशाला को बाजू में चोटें आई हैं। हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed