{"_id":"5915f8f24f1c1b231f853fda","slug":"car-collides-with-bridge-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार नैनो पुल से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार नैनो पुल से टकराई, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 12 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय हमीरपुर के बाईपास समीप वीरवार देर रात को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह से नैनो कार से घर वापस लौट रहे थे। दोनों में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक ने टांडा में जाकर अंतिम सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब सवा बारह बजे तेज रफ्तार नैनो कार पुल की रेलिंग से जा टकराई।
विज्ञापन
कार में बैठे 32 वर्षीय नीरज राणा पुत्र सुरेंद्र राणा निवासी लोहारड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे 22 वर्षीय युवक राहुल राणा पुत्र मनोहर लाल को गंभीर चोटें आईं। उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल टांडा रेफर किया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दोनों युवक एक ही गांव लोहारड़ा के निवासी थे। नीरज राणा अवाहदेवी स्थित एक सरकारी बैंक में कार्यरत था और अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं राहुल राणा आईटीआई का प्रशिक्षु था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया और शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसएचओ हमीरपुर कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।