{"_id":"58a1f8cd4f1c1b9a3dd83e91","slug":"bus-car-collides-near-housing-board-colouny-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बस-कार में भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बस-कार में भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदन के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब पांच बजे एक निजी बस हमीरपुर से नाल्टी रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार की बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार दंपति सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से टकराने के बाद कार पीछे हटकर सड़क किनारे हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस के आने के बाद ट्रैफिक जाम को बहाल किया जा सका।
हमीरपुर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।