{"_id":"58dbf3224f1c1be14b63e3d4","slug":"bus-accident-14-injuried","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई; 14 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई; 14 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध-जाहू मार्ग पर स्थित पन्याली में एक निजी बस अनियंत्रित होकर चीड़ के पेड़ से जा टकराई है। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा अस्पताल लाया गया है। यहां से दो गंभीर घायलों सहित नौ यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक निजी बस दियोटसिद्ध से जाहू जा रही थी। जैसे ही बस उखली से करीब दो किमी दूर पन्याली में पहुंची तो बस का स्टेरिंग लॉक हो गया। इस दौरान बस सीधा सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान बस में कुल 25 यात्री सवार थे। इनमें से 12 यात्रियों को चोटें आई है, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से प्राथमिक उपचार को भोटा पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। दो गंभीर घायलों सहित नौ घायल यात्रियों को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, एएसआई राम स्वरूप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है। घायलों में निर्मला देवी (45) निवासी चबूतरा, किशोरी लाल (56) निवासी चबूतरा, अंजू बाला (42) निवासी बटूरड़ा, आशा देवी (32) निवासी समकरी, सागरो देवी (66) निवासी बलेट, सुनीता देवी (55) निवासी समताना, लता(28) निवासी कुमारहट्टी, ममता देवी (47) हरितलैंगर, सोमा देवी निवासी समताना, बीरबल, पंकज (2), कंडक्टर रवि ठाकुर (30)। गंभीर घायलों में रोशन लाल और सीता राम हैं।