{"_id":"579f53604f1c1bcc222b9079","slug":"bloodshed-in-groups-over-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत हथोल पंचायत के बीहडू में दो सगे भाइयों में जमीन विवाद पर खूनी झड़प हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। एक गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रघुवीर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर के पास एक नया कमरा बनवा रहा है। रविवार शाम उसके भाई कुलदीप सिंह का परिवार अचानक उनके घर आकर कार्य को बंद करवाने का प्रयास करने के लिए गालीगलौज और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
मारपीट में उसकी पत्नी कमला देवी, बेटा राजेश और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। कमला देवी के सिर पर गहरी चोट आने से नादौन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर कुलदीप सिंह का आरोप है कि उसका अपने भाई रघुवीर के साथ जमीन विवाद चल रहा है। जब उन्होंने निर्माणाधीन कमरे के काम को रोकने के लिए कहा तो उसने परिजनों सहित उस पर अचानक हमला कर दिया।
इसके चलते पत्नी आशा देवी, बेटे विनय और उसे गंभीर चोटे आईं हैं। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि घायलों का मेडिकल कर क्रॉस मामला दर्ज किया है।
एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।