{"_id":"57d5968d4f1c1b9421317d29","slug":"bike-truck-collision-rider-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक-ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत झनियारी देवी के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे के बाद गंभीर हालत में बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह करीब पौने सात बजे अनिल कुमार पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी जंगली राजपूतां, नादौन बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से नादौन की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही अनिल कुमार बाइक लेकर झनियारी देवी के पास पहुंचा तो बाइक से नियंत्रण खा बैठा। इस दौरान बाइक मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में अनिल कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे के बाद अनिल को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद एनएच-103 करीब पौना घंटा तक अवरुद्ध रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच से हटाकर यातायात बहाल करवाया।
एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।