फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   At first school kitched demolished, now build road over it

पहले स्कूल का रसोई घर तोड़ा, अब बना डाली सड़क

Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
At first school kitched demolished, now build road over it
स्कूल भवन। - फोटो : file photo

ग्राम पंचायत पुतड़ियाल में प्राइमरी स्कूल के रसोई भवन को तोड़ने के बाद लोगों ने रविवार को यहां पक्की सड़क बना डाली। स्कूलों में चल रहीं गर्मियों की छुट्टियों का फायदा उठाकर कंक्रीट सड़क का निर्माण कर दिया गया।

विज्ञापन


हैरानी यह है कि तीन माह में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं शिक्षा विभाग भी पुलिस में मामला दर्ज करने के आदेश देकर जिम्मेवारी से बच रहा है।
विज्ञापन


छुट्टियों के बावजूद स्कूल स्टाफ और स्कूल चौकीदार को कंक्रीट के रास्ते की भनक तक नहीं लग पाई। तीन माह पहले इसी स्कूल के रसोई घर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन ने पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई, लेकिन अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। स्कूल प्रबंधन ने गांव के कुछ लोगों पर रसोई घर का भवन तोड़ने का संदेह जताया था। आजकल स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं।


इसके चलते लोगों ने क्षतिग्रस्त रसोई भवन की दीवार की जगह पक्की सड़क बना डाली है। रसोई भवन करीब चार साल पहले बनाया गया था। इसके निर्माण से हालांकि पुतड़ियाल से आदर्शनगर सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।

माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते शरारती तत्वों ने पहले रसोई घर की दीवार को तोड़ी। अब यहां पर सड़क को पक्का कर दिया है।

स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। स्कूल के अध्यापक रंजीत सिंह को मामले की शिकायत पुलिस में करने के आदेश दे दिए हैं।
- हरवंश लाल जसवाल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी

स्कूल का कोई प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित नहीं था। इसके चलते काम को रोका नहीं जा सका। पुलिस जांच कर रही है।
- जगतार सिंह, एसआई, नादौन थाना
मामला मेरे ध्यान में आया है। गांववासियों के सुझाव लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- मीना देवी, पंचायत प्रधान, पुतड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed