{"_id":"57f244654f1c1bc33226f81c","slug":"after-group-fight-college-under-strict-police-vigil","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी झड़प के बाद पुलिस के कड़े पहरे में कॉलेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी झड़प के बाद पुलिस के कड़े पहरे में कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : file photo
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में शनिवार की मारपीट के बाद पुलिस का पहरा सख्त हो गया है। सोमवार को करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने सुबह नौ बजे से ही मोर्चा संभाल लिया। साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट पर विद्यार्थियों के पहचान पत्र भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी खुद कॉलेज में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाला। दोपहर बाद एक बजे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज और पुलिस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को एसएफआई और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। मारपीट में दो एसएफआई कार्यकर्ता लहूलुहान हुए। इसके बाद दोबारा कार्यकर्ताओं में दोपहर बाद मारपीट हुई। हालांकि मारपीट के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आरोपियों की धरपकड़ को भी पुलिस ने सुबह ही कॉलेज परिसर में मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर में जाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के पहचान पत्र चेक किए। पुलिस की मौजूदगी में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
एसएफआई के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में है। इसके चलते कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस विभाग से मारपीट के आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि कॉलेज परिसर में पुलिस कर्मचारी मुस्तैद हैं। मारपीट करने वाले छात्रों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।