{"_id":"5af08e134f1c1b042e8b7746","slug":"81525714451-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन के टिल्ला में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नादौन के टिल्ला में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत झलाण के गांव टिल्ला गांव में एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। विवाहिता को उल्टी आने के बाद उसकी अचानक मौत होने से इलाके में काफी चर्चा है। सोमवार सुबह घर पर विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक शिल्पा (28) पत्नी संदीप एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार सुबह ही अपने घर लौटी थी। शिल्पा के पति ने बताया कि घर के सभी सदस्य विवाह समारोह से तीन दिन बाद सोमवार सुबह ही लौटे थे। उन्होंने बताया कि घर पहुंचते ही शिल्पा ने परिवार के साथ खाना खाया और फिर एक थैले से कपड़े निकाल रही थी। इसी दौरान उसे उल्टी हुई और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शिल्पा उच्च रक्तचाप की बीमारी से भी ग्रसित थी। शिल्पा के बेटे भी हैं। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।