{"_id":"5cc332d7bdec22141e2253d0","slug":"71556296407-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगू में शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कांगू गांव में स्थित शराब ठेके पर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के आरोप में पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। नादौन थाना में दर्ज शिकायत में संदीप राणा पुत्र शक्ति चंद निवासी गांव सराय धनेटा ने बताया कि वीरवार रात करीब दस बजे वह अपने भाई लखविंद्र, सेल्समैन सुरिंद्र कुमार और सतीश के साथ शराब ठेके में हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान आंचल परमार अपनी कार में सवार होकर आया और ठेके के पास खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। राणा ने कहा कि जब आंचल को गालियां देने से रोका तो उसने कार में सवार अपने अन्य चार साथियों विशाल, दिनेश, मनोहर और परमजीत को भी वहां बुला लिया। आंचल ने ठेके के अंदर घुसकर शराब की बोतलें तोड़ दीं। उन्होंने उसके भाई और सेल्समैन के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।