{"_id":"5bc22af2bdec2269b4444803","slug":"71539451634-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दो लोग घायल
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंभीर घायल को नादौन से टांडा अस्पताल किया रेफर
नादौन पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मामले की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के तहत ब्यास पुल पर कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर होने से कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें पुल से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी में नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कार सवार राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव दंगड़ी ने कहा कि शुक्रवार रात को वह अपने ही गांव के मंजीत कुमार पुत्र मुंशी राम के साथ कार में सवार होकर एक बारात में निकटवर्ती गगड़ूही गांव जा रहे थे। दंगड़ी से चल कर जैसे ही वह नादौन पुल पर पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित हो कर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से गलत दिशा में जा टकराई। इससे वह घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल लाया गया। जहां मंजीत कुमार की गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा लाया गया। मंजीत को अब टांडा से पीजीआई ले जाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।