{"_id":"5c912d92bdec2214074bf427","slug":"61553018258-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से अमृतसर का युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक स्किड होने से अमृतसर का युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत झनियारी खड्ड पर बने पुल पर बाइक स्किड होने से इस पर सवार दो युवकों में से एक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल युवक को पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार देने के बाद हमीरपुर रेफर किया गया लेकिन, उसके साथ मौजूद उसका दोस्त उसे उपचार के लिए अमृतसर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को 10 से 12 बाइकों पर सवार होकर युवक अमृतसर से रिवालसर गुरुद्वारा साहब जा रहे थे। इनमें से एक बाइक भोटा के पास झनियारी खड्ड पर बने पुल पर अचानक स्किड हो गई।
इसमें बाइक पर सवार दो युवकों में से एक गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक लवप्रीत निवासी गुरु नानकपुरा अमृतसर के पीछे बैठे सतनाम सिंह पुत्र मनदीप निवासी गुरु नानकपुरा अमृतसर के बाएं पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। मनदीप को उपचार के लिए पीएचसी भोटा लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।