फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बगलामुखी मंदिर का ताला तोड़ नकदी और लाखों का सामान उड़ाया

बगलामुखी मंदिर का ताला तोड़ नकदी और लाखों का सामान उड़ाया

Fri, 17 Aug 2018 10:42 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
बगलामुखी मंदिर का ताला तोड़ नकदी और लाखों का सामान उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत मालग के बुढ़ाणा स्थित माता बगलामुखी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे गेट का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये का सामान और चढ़ावे के हजारों रुपये उड़ा लिए हैं। वीरवार रात को चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर अधिकारियों और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर के महंत अश्वनी कटोच ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे के बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हर सप्ताह वीरवार के दिन मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। उसी कड़ी में 16 को भी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके चलते मंदिर में तैनात चौकीदार दिनभर की थकावट के बाद रात को मंदिर में नहीं आया। जिसपर चोरों ने पूरी नजर रखी हुई थी। दूसरा पुजारी प्रतिदिन पूजा करने मंदिर आता है। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने मेन गेट के ताले तोड़कर मंदिर के अंदर रखे चार दान पात्रों के चढ़ावे को उड़ा लिया है। इन चारों दान पात्रों में हजारों रुपये का चढ़ावा था। वहीं मंदिर के अंदर लगी 32 इंच की एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा बाक्स, सीसीटीवी कैमरे, बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्राडबैंड मॉडम आदि चुरा लिए हैं। महंत ने कहा कि इस घटना का पता सुबह लगा जब पुजारी प्रतिदिन की भांति पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और मंदिर में रखे दान पात्रों के ताले टूटे हुए हैं। जब वह मंदिर के अंदर गया तो देखा कि मंदिर के अंदर रखी अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा है। जिस पर पुजारी संजीव कुमार ने इसकी जानकारी महंत अश्वनी कटोच को दूरभाष पर दी। महंत ने मंदिर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया और पुलिस थाना नादौन में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर गई थी। लोगों और मंदिर अधिकारियों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed