फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जमा दो मेडिकल के छात्र ने खाया जहर, मौत

जमा दो मेडिकल के छात्र ने खाया जहर, मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। जमा दो मेडिकल कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विक्रांत पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव शंभू, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विक्रांत लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटी में कक्षा दस जमा दो मेडिकल का छात्र था। आत्महत्या से एक दिन पहले विक्रांत ने स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी भाग लिया था।
विज्ञापन

बीती देर रात शंभू गांव के विक्रांत (16) पुत्र सुनील कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र ने खाना खाया और उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। विक्रांत ने अपने कमरे में सैंट का छिड़काव किया। उसकी माता ने पूछा की सैंट क्यों छिड़क रहा है। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया, वहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक का पिता मर्चेंट नेवी में सेवारत है, जबकि माता गृहिणी हैं। परिजनों ने भी कोई शिकायत या आरोप नहीं लगाए हैं। ऐसे में युवक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस का मानना है कि मौत के कारणों का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। उधर, एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed