फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कोट लांगसां में पेड़ से टकराई कार, दो घायल

कोट लांगसां में पेड़ से टकराई कार, दो घायल

Tue, 14 Nov 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत कोट लांगसां के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। कार चालक शुभम उर्फ हैपी (22) पुत्र प्रीतम चंद निवासी चम्बोह अपने दोस्त मुकेश पुत्र प्रितु गांव चंबोह के साथ मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बिझड़ के लिए निकला। अभी अवाहदेवी से 2 किलोमीटर ही निकला था कि पट्टा रोड पर कोट लांगसां में कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक को सिर और मुंह पर गहरी छोटे आईं जबकि कार में साथ बैठे मुकेश को मामूली चोटे आई हैं। घायलों को तुरंत निजी वाहन से बस्सी अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक को वहां से हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से घायल को टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि इस दुर्घटना की कोई भी शिकायत अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed