फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर हरसौर में कार दुर्घटना में दादा-पोती की मौत, पोता घायल

बड़सर हरसौर में कार दुर्घटना में दादा-पोती की मौत, पोता घायल

Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बड़सर हरसौर में कार दुर्घटना में दादा-पोती की मौत, पोता घायल
- फोटो : अमर उजाला
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते हरसौर गांव के समीप एक कार दुर्घटना में दादा-पोती की मौत हो गई जबकि, पोता गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जिसे पीजीआई रेफर कर दिया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम बेटी को बड़सर छोड़कर बालकृष्ण (65), पोते अंशुल (8) और पोती रितिका (11) के साथ कार में अपने घर अमरुहड़ा, शाहतलाई जिला बिलासपुर लौट रहे थे। जब वे हरसौर भालत के पास पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित टियाले से टकरा गई। हादसे में चालक दादा और पोती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोता अंशुल गंभीर घायल हो गया। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बालकृष्ण पूर्व विधायक पंडित राम रत्न के छोटे भाई थे। वह बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध में पुजारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में शनिवार देर शाम दो लोगों की मौत हुई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का उपचार चल रहा है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed