फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आग से झुलसे फार्मासिस्ट का पीजीआई में मौत

आग से झुलसे फार्मासिस्ट का पीजीआई में मौत

Mon, 08 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। चौड़ू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत फार्मासिस्ट रजनीश कुमार की आग से झुलसने के बाद पीजीआई में मौत हो गई है। गत दिवस पीएचसी में कूड़ा जलाते हुए रजनीश बुरी तरह से झुलस गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया था। लेकिन परिजन उसे पीजीआई ले गए थे। यहां पर फार्मासिस्ट की मौत हो गई है। नादौन अस्पताल के कर्मचारियों, चिकित्सकों सहित समाज सेवक रमन मनकोटिया ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उसके परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। रमन मनकोटिया ने कहा कि चौड़ू अस्पताल में गत करीब आठ माह से चिकित्सक न होने के कारण रजनीश ने ही काम संभाला हुआ था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चौड़ू अस्पताल में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed