{"_id":"5bd74435bdec22699d5acd2d","slug":"41540834357-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटर की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक-स्कूटर की टक्कर में एक घायल
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के तहत पड़ते गगाल गांव में नादौन हमीरपुर सड़क पर बाइक और स्कूटर की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि, बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं। आसपास के युवकों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्कूटर चालक बलदेव कुमार निवासी गांव भलूं को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, बाइक चालक अनुज कुमार निवासी भट्ठा गांव ने बताया कि जब वह नादौन से अपने घर की ओर जा रहे थे तो पेट्रोल पंप गगाल के पास स्कूटर सवार के साथ उनकी टक्कर हो गई। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन