फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   समिति चेयरमैन की गाड़ी के शीशे तोड़े

समिति चेयरमैन की गाड़ी के शीशे तोड़े

Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सौर के अंतर्गत पड़ने वाले गांव मनसूई मंझली में रविवार रात को शातिरों ने एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आठ माह पहले अप्रैल में भी शातिरों ने इसी गाड़ी के दो बार शीशे तोड़े हैं। गाड़ी के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी भोटा में करवाई है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति हमीरपुर के चेयरमैन सरदारी लाल ने बताया कि रविवार रात को उनकी गाड़ी उनके मकान के पीछे खड़ी थी। सोमवार सुबह जब उन्होंने उठकर गाड़ी को देखा तो गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में भी गाड़ी के शीशे दो बार टूटे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी भोटा में करवाई थी, परंतु दोनों ही बार कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब शातिरों ने तीसरी बार गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी भोटा में की गई है। उधर, चौकी प्रभारी बसंत सिंह का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed