{"_id":"5c0feaa3bdec224155406ad2","slug":"21544546979-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और हुड़दंग मचाने पर देवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और हुड़दंग मचाने पर देवर गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने घर में हुड़दंग मचाने और भाभी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस युवक को न्यायालय में पेश कर रही है।
थाना बड़सर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत दंदवी के गांव शुग्गल निवासी मुकेश कुमार अपनी भाभी के साथ बीते दो वर्षों से मारपीट और हुड़दंग मचाता आ रहा है। मंगलवार को भी वह भाभी के साथ मारपीट के लिए गया। इस पर महिला ने पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस नेे मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है युवक किसी बाहरी देश में नौकरी कर आया है और दो वर्षों से घर पर ही रहता है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि आरोपी भाभी के साथ मारपीट और हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।