फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जहरीला पदार्थ निगलने से सेवानिवृत चालक की मौत

जहरीला पदार्थ निगलने से सेवानिवृत चालक की मौत

Sun, 09 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ती पुलिस चौकी बिझड़ी के डुगवाड़ गांव में दिल्ली परिवहन से सेवानिवृत्त एक चालक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। परिजन व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उसे बड़सर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। टांडा में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विधि चंद (63) पुत्र गुज्जा राम चार वर्ष पूर्व दिल्ली परिवहन से बतौर चालक सेवानिवृत्त हुआ था। शनिवार रात को उसने घर में खाना खाया। इसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार रात को व्यक्ति ने गलती से जहर निगलने की सूचना मिली। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed