{"_id":"5bc8ccb4bdec2269695d8d7e","slug":"21539886260-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के सीसीटीवी कैमरे तोड़े, चौकीदार को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे तोड़े, चौकीदार को बनाया बंधक
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
चौरी (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बुधवार आधी रात को शातिरों ने स्कूल परिसर में घुसकर सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इसके साथ ही स्कूल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार शक्ति चंद को कमरे में बंधक बना दिया। यही नहीं हुड़दंगियों ने स्कूल परिसर में लगी लाइटों को भी बंद कर दिया। चौकीदार के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग उठे और स्कूल पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने स्कूल कमरे का दरवाजा खोला और चौकीदार को बाहर निकाला। उपमंडल सुजानपुर में स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़खानी करने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में भी वार्षिक परीक्षाओं के समय कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
चौरी स्कूल में लगे कैमरों में से शातिरों ने दो के साथ ही छेड़छाड़ की है। इसके पीछे शातिरों का क्या मकसद रहा होगा, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाने और चौकीदार को बंधक बनाने की सूचना स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस थाना सुजानपुर में दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस की एक टीम ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने स्कूल स्टाफ सहित एसएमसी सदस्यों से भी बयान लिए हैं। इधर, स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ठाकुर का कहना है कि शरारती तत्वों ने बुधवार करीब साढ़े ग्यारह बजे स्कूल परिसर में घुसकर दो सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही चौकीदार को भी कमरे में बंधक बना दिया था, जिसे बाद में आसपास के लोगों ने छुड़वाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत थाना सुजानपुर में दे दी गई है। उधर, एसएचओ सुजानपुर श्याम लाल का कहना है कि प्रधानाचार्य ने फोन कर थाने में सूचना दी थी। मौके पर गई पुलिस की टीम ने स्कूल स्टाफ और एसएमसी कमेटी के बयान कलमबद्ध किए हैं। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।