{"_id":"5b4e2ad74f1c1b42748b5497","slug":"21531849431-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर धुना व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर धुना व्यक्ति
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे एक व्यक्ति की स्थानीय दुकानदारों ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दुकानदारों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, वहां पर मौजूद एक दंपती ने व्यक्ति पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पुलिस उक्त व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। जहां से व्यक्ति को जमानत दे दी गई। सोमवार शाम बस स्टैंड पर एक व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। इतने में एक दंपती ने उस व्यक्ति पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इस पर स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शराबी की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। उधर, थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिह परमार का कहना है कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्जकर लिया है। व्यक्ति को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन