फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   व्यक्ति से 16 ग्राम चरस बरामद

व्यक्ति से 16 ग्राम चरस बरामद

Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति से 16 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत भकरेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति से 16 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बड़सर पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि भकरेड़ी के रेन शेल्टर में नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने शनिवार को तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार निवासी मुंडखर को धर दबोचा। उसकी तलाशी के दौरान 16 ग्राम चरस बरामद की गई। उधर, थाना प्रभारी बड़सर जयनंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति से 16 ग्राम चरस बरामद की है। मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक महिला ने अपनी सास और ससुर के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। भारती कुमारी पत्नी कृष्ण सिंह गांव बड़ीवाला डा. ज्योली देवी गरौड़ तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर सास ने उसका रास्ता रोककर गालीगलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। चिल्लाने पर उसका ससुर भी मौके पर आ गया और उसने भी लकड़ी के डंडे से उसके साथ मारपीट की। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed