{"_id":"5abfbd654f1c1bed618b4bf6","slug":"21522515301-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठवीं वन बीट के जंगल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सठवीं वन बीट के जंगल में लगी आग
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
जंगल का आधा हिस्सा जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)।
गर्मियां शुरू होने से पहले ही इलाके के जंगल दहकना शुरू हो गए है। वन क्षेत्र बिझड़ी के तहत सठवीं बीट में आग लग गई। शनिवार सुबह ही सठवीं बीट के साथ लगते सठवीं जंगल में आग से करीब आधा हिस्सा जल गया। पिछले दिनों बीट के बाड़ा जंगल का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। इसमें चीड़ के सैकड़ों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।
जंगल में आग लगने से कई जीव-जंतु भी जल गए। इसी बीट में आग लगने की ये दूसरी घटना है। विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगा रहा है। लेकिन अभी तक इसका असर नहीं दिख रहा है। अग्निकांड से हजारों रुपये की वन संपदा स्वाह हो गई। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन