{"_id":"5b478da14f1c1bbd248b5f6d","slug":"191531415969-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने और नकदी चोरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिक्कर राजपूतां के गांव टिक्कर ब्राह्मणा में बुधवार रात तीन घरों के ताले तोड़ शातिर लाखों के गहने और नकदी उड़ा ले गए। घटना के समय तीनों परिवारों के लोग सोए हुए थे और शातिर हाथ साफ कर गए। पीड़ित परिवारों ने इस बारे में पुलिस थाना बड़सर में केस दर्ज करवाया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया।
एक साथ गांव के तीन घरों के ताले टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टिक्कर ब्राह्मणा निवासी कर्मचंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने कमरे में सोए हुए थे। जब सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब कमरे में जाकर देखा तो कमरे में कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे में रखे हुए ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ था। ट्रंक में गहने और नकदी थी, जिसे चोर ले गए हैं। कर्मचंद ने कहा कि पांच अंगूठी सोने की लगभग 22 ग्राम, चेन सोने की 10 ग्राम, मंगलसूत्र 7 ग्राम, चांदी की पायल की चार जोड़ी, चांदी के कड़े 25 ग्राम और 15 हजार रुपये की नकदी चोर उड़ा ले गए हैं। कर्मचंद को लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं अशोक कुमार पुत्र बाबू लाल गांव टिक्कर ब्राह्मणा के घर के भी ताले टूटे हैं। चोर उसके घर से 5 हजार रुपये नकदी और कुछ गहने ले गए हैं। इसके अलावा इसी गांव के मदन लाल पुत्र ज्ञान चंद के घर के ताले भी टूटे हैं। लेकिन, चोरों को यहां कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात को गश्त की जाए ताकि, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
उधर, एसएचओ बड़सर जगदीश चंद ने बताया कि टिक्कर ब्राह्मणा गांव में तीन घरों में चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।